दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। बैरियर तोड़ कर गाड़ी विधानसभा में घुस गई। गेट नंबर 2 से गाड़ी अंदर घुसी। बाद में अज्ञात गाड़ी विधानसभा से भागने में कामयाब भी रही।
विधानसभा ऑफिस ने बताया कि दोपहर में 2.0 बजे VIP गेट की तरफ से एक गाड़ी बैरियर तोड़कर अंदर घुसी और विधानसभा स्पीकर की गाड़ी के पास फूलों का गुलदस्ता और कुछ कागज रखे।
इसके बाद गाड़ी वापस उसी गेट से रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि कार उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली थी, जो गेट नंबर 2 से जबरन अंदर घुस गई। इस दौरान लोहे का गेट तोड़ दिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243069
Total views : 8291982