नशे के कारोबार पर चिरमिरी पुलिस का बड़ा प्रहार, 32 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal



एमसीबी जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में चिरमिरी पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए 32 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार, थाना चिरमिरी पुलिस ने 6 नंबर गोलाई क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 32 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।


पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विवेक पटेल से मिली जानकारी के आधार पर की गई। पूछताछ में अभिषेक समुंद्रे का नाम सामने आया था, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन तोड़कर फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।


आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी चिरमिरी पुलिस नशीले इंजेक्शन की तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और उनका नेटवर्क कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे नेटवर्क और अवैध संपत्ति की भी जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment