ओडिशा के मोस्ट वांटेड माओवादी सुकरु और चार अन्य ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।
जानकारी के मुताबिक, वांछित माओवादी कमांडर सुकरु उर्फ कोषा सोढ़ी के सिर पर 55 लाख रुपये का इनाम था। उसने अपने चार साथियों और एक एके-47 राइफल के साथ कंधमाल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान) संजीव पांडा ने पुष्टि की कि पांचों माओवादी अब पुलिस हिरासत में हैं। वे कल एक सार्वजनिक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से अपने आत्मसमर्पण की घोषणा करेंगे।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243782
Total views : 8292847