रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने दबिश देकर अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं सीएमओ को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से उसके काम का बिल पास कराने के एवज में सीएमओ ने 53,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से ₹20,000 की पहली किश्त पहले ही नगद दी जा चुकी थी। शेष ₹33,000 की राशि देने के लिए आज दोपहर ठेकेदार CMO के घर पहुंचा।
बताया जा रहा है कि CMO इसहाक खान के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम नगर पालिका के अकाउंटेंट सुशील भगत को दी। जैसे ही अकाउंटेंट ने नगद राशि ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी ACB टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए अकाउंटेंट सुशील भगत और CMO इसहाक खान दोनों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243769
Total views : 8292831