लेबनान: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच World Health Organization (WHO) ने जानकारी दी है कि Lebanon में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए हमले में कई स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो गई।
WHO के प्रमुख Tedros Adhanom Ghebreyesus ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि दक्षिणी लेबनान के बुर्ज कलाउइयेह इलाके में स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार देर रात हुए हमले में 12 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स की जान चली गई।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में दक्षिणी लेबनान में कुल 14 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है, जो क्षेत्र में बढ़ते संकट का गंभीर संकेत है। इससे पहले शुक्रवार को ही दक्षिणी लेबनान के अल सवाना इलाके में एक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पर हमले में दो पैरामेडिक्स की मौत हो गई थी।
इज़राइल-हिजबुल्लाह संघर्ष के बीच बढ़ा तनाव
यह घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं जब Israel और Hezbollah के बीच संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इज़राइल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर बमबारी अभियान शुरू किया है।
बताया जा रहा है कि इस अभियान में अब तक 770 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। WHO प्रमुख ने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों को लेकर चिंता जताई है और ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपील की है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167337
Total views : 8194447