रायपुर: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां बिना वैध वीजा के भारत में रह रही थीं और उनके सेक्स रैकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवतियों के नाम Dinora और Sara बताए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इन दोनों के खिलाफ वर्ष 2026 में भी एक मामला दर्ज किया जा चुका है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए वीआईपी रोड हादसे और हंगामे के बाद पुलिस ने एक रूसी युवती और Bhavesh Acharya से पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे सामने आए, जिसके बाद Telibandha पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि विदेशी और अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर Raipur के तेलीबांधा और सरस्वती नगर क्षेत्र के कुछ होटलों में देह व्यापार कराया जा रहा था। इससे पहले इस मामले में पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8238485
Total views : 8286466