दुर्ग: जिले में सामने आए अफीम की अवैध खेती मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी और सर्वेयर को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उस मामले में की गई है, जिसमें बीजेपी नेता से जुड़े खेतों में अफीम की खेती का खुलासा हुआ था।
इस मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला बताया गया है। जांच में सामने आया कि अवैध खेती के लिए अफीम के बीज राजस्थान से मंगाए गए थे। पुलिस के मुताबिक जोधपुर निवासी Chhotu Ram आरोपियों को बीज उपलब्ध कराता था, जिसे 12 मार्च को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें Vinayak Tamrakar (तेमरापारा दुर्ग), Vikas Bishnoi और Manish Thakur शामिल हैं। तीनों को 7 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद कुछ आरोपी राजस्थान भाग गए थे और मोबाइल फोन बंद कर छिपे हुए थे। जरूरत पड़ने पर ही फोन चालू करते थे, जिसके कारण चौथे आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को समय लगा। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र की जेवरा-सिरसा चौकी के अंतर्गत ग्राम समोदा, झेनझरी और सिरसा के बीच स्थित खेतों से जुड़ा है। 6 मार्च को सरपंच से सूचना मिली थी कि खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच के दौरान खेतों में मक्का-भुट्टा की फसल के बीच अफीम के पौधे लगे पाए गए। शक से बचने के लिए अफीम के पौधे मक्का की फसल के बीच लगाए गए थे। पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन में लगी अफीम की फसल जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई गई है।
वहीं गिरफ्तार आरोपियों Vinayak Tamrakar, Vikas Bishnoi और Manish Thakur की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है। ऐसे में पुलिस आज शाम या कल उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश कर सकती है। पुलिस का मानना है कि मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए मुख्य आरोपी Vinayak Tamrakar की पुलिस कस्टडी जरूरी हो सकती है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166537
Total views : 8193121