अफीम बीज सप्लाई करने वाला आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अवैध खेती के लिए अफीम के बीज राजस्थान से मंगाए गए थे।

पुलिस के अनुसार, जोधपुर निवासी Chhotu Ram आरोपियों को अफीम के बीज उपलब्ध कराता था। दुर्ग पुलिस ने उसे 12 मार्च को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।

इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें Vinayak Tamrakar, Vikas Bishnoi और Manish Thakur शामिल हैं। इन तीनों को 7 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद कुछ आरोपी राजस्थान भाग गए थे और मोबाइल फोन बंद कर छिपे हुए थे। जरूरत पड़ने पर ही फोन चालू करते थे, जिसके कारण चौथे आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को समय लगा। फिलहाल इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला Durg जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र की जेवरा-सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम समोदा, झेनझरी और सिरसा के बीच स्थित खेतों से जुड़ा है। 6 मार्च को सरपंच से सूचना मिली थी कि खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान खेतों में मक्का की फसल के बीच अफीम के पौधे लगे पाए गए।

पुलिस ने शक से बचने के लिए मक्का के बीच लगाए गए अफीम के पौधों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन में लगी अफीम की फसल नष्ट की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई गई है।

वहीं गिरफ्तार आरोपियों की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है। ऐसे में पुलिस आज शाम या कल तीनों आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए मुख्य आरोपी Vinayak Tamrakar की पुलिस कस्टडी जरूरी मानी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *