महासमुंद: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक तथा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की जांच के लिए खाद्य विभाग की टीम ने महासमुंद नगर में होटलों और ढाबों का औचक निरीक्षण किया।
खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि जांच के दौरान नगर में संचालित विभिन्न होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की जांच की गई। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर उन्हें जब्त किया गया।
निरीक्षण के दौरान सोनी मिष्ठान भंडार से 10, नेमी भोजनालय से 5, सीमांचल होटल से 5, आरोग्य अमृततुल्य चाय सेंटर से 2, प्रांजल इडली सेंटर से 2, पिज्जा गेलेरी से 1, अमय डोसा सेंटर से 1, टेस्ट ऑफ पंजाब रेस्टोरेंट से 1, चाय एंड चिल रेस्टोरेंट से 1 तथा एस सेंडविच सेंटर से 1 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 29 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
खाद्य विभाग के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। जब्त किए गए सिलेंडरों के संबंध में प्रकरण कलेक्टर न्यायालय महासमुंद में प्रस्तुत किया जाएगा।
विभाग ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे ईंधन के रूप में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे भी होटलों और ढाबों की नियमित जांच जारी रहेगी और घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166211
Total views : 8192545