बलरामपुर जिले में लगातार दूसरे दिन अवैध अफीम की खेती मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला करोंधा थाना क्षेत्र के चंदाडांडी गांव का है, जहां खेत में अफीम की फसल लहलहाती हुई पाए जाने की सूचना सामने आई है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी। खेत की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मौके पर डेरा डाल दिया है और पूरी रात निगरानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस टीम खेत और आसपास के इलाके पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या साक्ष्य नष्ट होने की आशंका को रोका जा सके।
बताया जा रहा है कि चंदाडांडी गांव झारखंड सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है। सीमावर्ती इलाका होने की वजह से पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान भी तेज कर दिया है। आसपास के गांवों में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध अफीम की खेती से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अवैध अफीम की खेती के पीछे किन लोगों का हाथ है और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165933
Total views : 8192109