जशपुर: जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। यह घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में रविवार शाम को हुई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार कलिया निवासी जितेन्द्र दास के दो बच्चे विष्णु दास (9 वर्ष) और योगिता दास (12 वर्ष) जंगल में महुआ बीनने गए थे। महुआ बीनकर लौटते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
भाई को डूबता देख बहन योगिता उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8241808
Total views : 8290521