भिलाई: Durg district के ग्राम समोदा में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14 लाख पौधों को नष्ट कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक इस अवैध खेती की अनुमानित कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार इस मामले का खुलासा 3 मार्च को होली से एक दिन पहले हुआ। कुछ बच्चे खेत के पास पहुंचे थे, जहां उन्होंने संदिग्ध पौधों को देखकर मोबाइल से उनकी तस्वीरें ले लीं। बाद में उन्होंने यह फोटो गांव के लोगों को दिखाई। ग्रामीणों ने इंटरनेट के जरिए जांच की, जिससे पुष्टि हुई कि खेत में उगाए गए पौधे अफीम के हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।
इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता Vinayak Tamrakar, Vikas Bishnoi और Manish Thakur को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी Achala Das फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।
अधिकारियों के मुताबिक जिन खेतों में यह अवैध खेती की जा रही थी, सरकारी रिकॉर्ड में वहां मक्का की खेती दर्ज थी। लेकिन मौके पर मक्का के पौधों के बीच अफीम उगाई गई थी। इसके अलावा खेतों में गाजर घास भी लगाई गई थी, ताकि दूर से देखने पर अफीम की खेती का पता न चल सके।
कार्रवाई के दौरान शुरुआत में पुलिस जवानों ने पौधों को हाथों से उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन संख्या अधिक होने के कारण यह काम मुश्किल हो गया। इसके बाद करीब 50 महिला श्रमिकों की मदद ली गई और बाद में जेसीबी व अन्य मशीनों की सहायता से पूरे खेत को साफ कर पौधों को नष्ट किया गया।
पुलिस और प्रशासन को आशंका है कि आसपास के इलाकों में भी अवैध अफीम की खेती हो सकती है। इसे देखते हुए ड्रोन की मदद से खेतों का सघन सर्वे कराया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164619
Total views : 8190209