रैपर बादशाह ने मांगी माफी, ‘टटीरी’ गाना प्लेटफॉर्म से हटाया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: मशहूर रैपर Badshah ने अपने नए गाने Tateeree को लेकर उठे विवाद के बाद माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि गाने के कुछ लिरिक्स और उसके विजुअल प्रेजेंटेशन से कई लोगों, खासकर हरियाणा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके लिए उन्हें खेद है।

7 मार्च को इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में बादशाह ने बताया कि विवाद को देखते हुए गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गाना हर जगह से हटाया जा रहा है।”

वीडियो में बादशाह ने कहा कि वह खुद हरियाणा से हैं और अपनी भाषा, खान-पान, लाइफस्टाइल और पहचान पर गर्व करते हैं। उनका किसी भी बच्चे या महिला के बारे में गलत कहने का कोई इरादा नहीं था।

रैपर ने स्पष्ट किया कि हिप-हॉप म्यूजिक में लिरिक्स अक्सर कॉम्पिटिटर्स के बीच प्रतिस्पर्धा को दर्शाने के लिए लिखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये लाइनें भी उसी संदर्भ में थीं और किसी महिला या बच्चे को निशाना बनाकर नहीं लिखी गई थीं।

बादशाह ने कहा, “अगर किसी को मेरे शब्दों से ठेस पहुंची है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे हरियाणा का बेटा मानकर माफ कर देंगे।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment