UPSC में 35वीं रैंक पाने वाली वैभवी अग्रवाल से मिले मुख्यमंत्री, दी बधाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल करने वाली वैभवी अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने वैभवी को मिठाई खिलाकर उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वैभवी की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की सफलताएँ यह संदेश देती हैं कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि वैभवी अग्रवाल भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल के पिता शीतल अग्रवाल और भाई विनायक अग्रवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने वैभवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment