कोंडागांव में सामूहिक दुष्कर्म: होली के बहाने घर पहुंचे युवकों ने 19 वर्षीय युवती से की दरिंदगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोंडागांव: जिले के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार को होली के दूसरे दिन की है। पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान चार युवक रंग-गुलाल लगाने के बहाने उसके घर पहुंचे और उसे कमरे में ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने देर शाम ईरागांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में दो बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment