विनोद तावडे के राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: Brijmohan Agrawal ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव Vinod Tawde को महाराष्ट्र से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अग्रवाल ने कहा कि विनोद तावडे का राजनीतिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण संसद की गरिमा और कार्यप्रणाली को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि तावडे की निष्ठा और प्रतिबद्धता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

सांसद अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि राज्यसभा में तावडे के सक्रिय योगदान से देश की नीतियों और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से भी अपील की कि वे तावडे को इस नए दायित्व में सफल बनाने के लिए सहयोग और समर्थन दें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment