मध्य पूर्व के कई देशों में बने तनावपूर्ण हालात के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में बदलाव करने का फैसला लिया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में कक्षा 10 की 7 मार्च से 11 मार्च 2026 तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा 2 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च को होने वाली वे परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं जिन्हें पहले स्थगित किया गया था।
बोर्ड ने बताया है कि इन देशों में कक्षा 10 के छात्रों का परिणाम किस आधार पर घोषित किया जाएगा, इसकी जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी।
वहीं कक्षा 12 की परीक्षाओं को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है। 7 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसकी नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

सीबीएसई ने कहा है कि 7 मार्च को हालात की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद 9 मार्च 2026 से आगे होने वाली परीक्षाओं को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और सीबीएसई की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें, ताकि परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी समय पर मिल सके।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243782
Total views : 8292847