बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, गोली लगने से एक की मौत, कई घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुल्तानपुर: Sultanpur जिले के जनऊपुर गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में वीरेंद्र प्रताप सोनकर के बेटे मोहित सोनकर की मौत हो गई, जबकि उनके दूसरे बेटे मंगल सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए Lucknow रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मोहित सोनकर का गांव के ही रमेश सोनकर के बेटे से विवाद हो गया था। दिन में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, लेकिन शाम होते-होते मामला फिर भड़क गया। आरोप है कि रमेश सोनकर अपने बेटे और घर की महिलाओं के साथ लाठी-डंडे और असलहा लेकर वीरेंद्र सोनकर के घर पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ता देख वीरेंद्र की पत्नी शारदा सोनकर ने अपने बेटों को घर के अंदर बंद कर दिया। इसी दौरान मंगल की पत्नी जब बाहर निकलीं तो विपक्षियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए, तो भोलू सोनकर और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा गांव दहल उठा।

इस घटना में मोहित सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंगल सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा वीरेंद्र सोनकर, उनकी पत्नी और तीन अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि भोलू सोनकर गांव में गांजा बेचने का काम करता है और दबंगई दिखाता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। Charu Nigam, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और स्थानीय थाने की टीम गठित कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

घटना के बाद जनऊपुर गांव समेत आसपास के इलाकों में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *