आज से पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली: Droupadi Murmu आज से West Bengal के दौरे पर रहेंगी। अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

जानकारी के अनुसार, 6 मार्च को राष्ट्रपति Darjeeling में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल’ का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही वे लोक भवन में ‘रूट्स एंड रिदम्स’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगी।

इस दौरान राष्ट्रपति वर्चुअल माध्यम से Indian Institute of Technology Kharagpur में आयोजित महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण पर आधारित प्लेटिनम जुबली फ्लैगशिप कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगी।

7 मार्च को राष्ट्रपति दार्जिलिंग में International Santhal Council द्वारा आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होंगी, जहां विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि आदिवासी संस्कृति और समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इधर, Rashtrapati Bhavan के फोरकोर्ट में हर शनिवार आयोजित होने वाला ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह 7 मार्च से नए समय पर होगा। President’s Secretariat of India के अनुसार अब यह समारोह सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। यह परंपरागत सैन्य समारोह प्रत्येक शनिवार को आयोजित होता है, हालांकि राजपत्रित अवकाश के दिन इसे नहीं किया जाता।

इस समारोह को देखने के लिए 22 फरवरी 2025 से प्रति व्यक्ति 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क लागू किया गया है। यह शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा और इसे न तो वापस किया जाएगा और न ही किसी अन्य व्यक्ति को स्थानांतरित किया जा सकेगा।

‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह एक पुरानी सैन्य परंपरा है, जिसमें सुरक्षा में तैनात गार्डों की टुकड़ी बदली जाती है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी औपचारिक आर्मी गार्ड बटालियन निभाती है। वहीं President’s Bodyguard, जिसकी स्थापना 1773 में हुई थी, भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट मानी जाती है और यह राष्ट्रपति के औपचारिक सैन्य कर्तव्यों का निर्वहन करती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment