आज के डिजिटल दौर में लोग रोजमर्रा के छोटे-बड़े भुगतान के लिए तेजी से Unified Payments Interface यानी UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई लोग दिन में 10-20 बार या उससे भी ज्यादा बार UPI से भुगतान करते हैं। ऐसे में कई बार अनजान लोगों के साथ मोबाइल नंबर साझा हो जाता है, जिससे नंबर के गलत इस्तेमाल की आशंका बनी रहती है। हालांकि अब कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप अपना मोबाइल नंबर सुरक्षित रख सकते हैं और उसे अंजान लोगों के साथ शेयर होने से बचा सकते हैं।
दरअसल, UPI पेमेंट करते समय कई ऐप्स में आपका मोबाइल नंबर सामने वाले को दिखाई दे सकता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपका नंबर हर ट्रांजेक्शन में दिखाई दे, तो आप UPI सेटिंग्स में जाकर बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इस्तेमाल किए जा रहे UPI ऐप, जैसे Google Pay को ओपन करें।
ऐप खोलने के बाद नीचे दाईं ओर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। इसके बाद “बैंक अकाउंट” के विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपका प्राइमरी बैंक अकाउंट दिखाई देगा, जिस पर आपको टैप करना होगा। इसके बाद “मैनेज UPI नंबर” या उससे जुड़े विकल्प पर जाएं।
इस सेक्शन में जाकर आप अपने मौजूदा मोबाइल नंबर की जगह कोई दूसरा या रेंडम नंबर दर्ज कर सकते हैं। नया नंबर सेट करने के बाद वही आपकी UPI आईडी से जुड़ जाएगा और ट्रांजेक्शन उसी के माध्यम से होगा।
इसी तरह का विकल्प अन्य पेमेंट ऐप्स में भी मिलता है। उदाहरण के लिए PhonePe में भी आप सेटिंग्स में जाकर अपना मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। इस तरीके को अपनाकर आप अपने निजी मोबाइल नंबर को अंजान लोगों के साथ साझा होने से बचा सकते हैं और डिजिटल पेमेंट के दौरान सुरक्षा को और मजबूत बना सकते हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8163442
Total views : 8188309