Iran ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रियाद/वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला किया है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार दूतावास परिसर पर दो ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद इमारत में आग लग गई और घना धुआं उठता देखा गया।

बिल्डिंग को आंशिक नुकसान

अधिकारियों ने बताया कि हमले में दूतावास की इमारत को आंशिक नुकसान पहुंचा है। हालांकि, घटना के समय कार्यालय खाली था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हमले के बाद Saudi Arabia में स्थित अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर जेद्दा, धाहरन और रियाद में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

लगातार बढ़ रहा तनाव

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में United States, Israel और ईरान के बीच तनाव तेज हो गया है। ईरान ने कथित तौर पर कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास पर भी हमला किया था।

ताजा घटनाक्रम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रियाद में दूतावास पर हमले और अमेरिकी सैनिकों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब दिया जाएगा।

क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा

हमले के बाद सऊदी अरब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रियाद में कुछ समय बाद दोबारा धमाकों की आवाजें सुनाई देने की भी खबर है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम क्षेत्रीय संघर्ष को और गहरा कर सकता है। फिलहाल सभी पक्षों की नजरें आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *