रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे।
दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री Dongargarh के नादिया स्थित कबीर मठ आश्रम में आयोजित फाल्गुन महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे संत समाज और श्रद्धालुओं को संबोधित भी कर सकते हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम 4 बजे रायपुर स्थित अपने निवास लौट आएंगे। दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231670
Total views : 8278012