आंध्र प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया है। पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट होने से 18 लोगों की मौत हो गई है,
जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है।
उन्होंने इस धमाके में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई है। कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सगीली शान मोहन के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8234443
Total views : 8281420