Raipur: राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र में तिल्दाडीह गांव के पास एक युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बाइक से करीब 100 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया है।
मृतक की पहचान खरोरा निवासी किशोर सारथी (उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष) के रूप में हुई है। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में रंजिश या अन्य कारणों से वारदात की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।
एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8234501
Total views : 8281496