आज किसानों को धान बोनस की बड़ी सौगात, 10,292 करोड़ रुपये होंगे ट्रांसफर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Raipur: धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज अहम दिन है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में राज्य सरकार 28 फरवरी को प्रदेश के 25 लाख 24 हजार से अधिक किसानों के खातों में 10,292 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी। होली से पहले यह किसानों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में रायपुर में आयोजित सिटी गैस अवसंरचना उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और यहां की लगभग 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। सरकार किसानों को देश में सबसे बेहतर समर्थन मूल्य देने का दावा करती है और प्रति एकड़ 31 क्विंटल तक धान खरीदी जा रही है।

सीएम साय ने बताया कि इस वर्ष 25 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। होली पर्व को देखते हुए 28 फरवरी को उनके खातों में बोनस राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

इस अवसर पर बिलासपुर जिले के बिल्हा में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित रहेंगे और किसानों से संवाद करेंगे। उनका संबोधन प्रदेशभर के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

गौरतलब है कि सरकार ने पहले ही घोषणा की थी कि होली से पहले किसानों को धान बोनस की राशि प्रदान की जाएगी। अब 28 फरवरी को राशि हस्तांतरण की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment