रायपुर: राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार, श्री मिश्रा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे। नियुक्ति से संबंधित सेवा शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक अनुभव और नीतिगत योजना निर्माण में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8205305
Total views : 8244507