खैरागढ़: खैरागढ़ ब्लॉक से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने बुधवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे छात्रा ने पहले अपने पिता को चाय बनाकर दी। इसके बाद उसने परिजनों से कहा कि वह पढ़ाई करने जा रही है और अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर छात्रा मां की साड़ी के सहारे छत की लकड़ी से बने फंदे पर लटकी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही जालबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और आगे की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और सहेलियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। मामले की जांच जारी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8205305
Total views : 8244507