बालोद: जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मीनाक्षी भतरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब नौ महीने पहले हुई थी।
मायके पक्ष ने लगाए आरोप
परिजनों के अनुसार, मीनाक्षी और उसके पति प्रवीन भतरिया की शादी सामाजिक रीति-रिवाजों से हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में मीनाक्षी को पति के कथित अवैध संबंध की जानकारी मिली।
मायके पक्ष का आरोप है कि इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।
पति रजिस्ट्रार कार्यालय में पदस्थ
जानकारी के मुताबिक, प्रवीन भतरिया गुरुर तहसील के रजिस्ट्रार कार्यालय में ऑपरेटर पद पर पदस्थ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर महिला का शव लटका मिला।
मर्ग कायम, जांच जारी
पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8199926
Total views : 8237798