दुर्ग: जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम केसरा में एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी किसान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अरम सिंह साहू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम मोहन लाल सिन्हा (48) बताया गया है। दोनों के खेत आसपास स्थित हैं और सिंचाई के पानी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि 21 फरवरी को दोनों के बीच फिर से पानी के बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर गुस्साए मोहन लाल ने धारदार हथियार से अरम सिंह के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी शव को खेत में छोड़कर फरार हो गया। जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8205469
Total views : 8244714