सरगुजा: छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल Tiger Point में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग ने तेजी से फैलते हुए आसपास बनी झोपड़ीनुमा दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अधिकांश दुकानें जलकर राख हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानें धू-धू कर जलती दिखाई दे रही हैं।
व्यापारियों को भारी नुकसान
इस आगजनी से छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग की है।
घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8234480
Total views : 8281473