रायपुर में आज से प्लेसमेंट कैंप, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा 20 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप कलेक्टर परिसर स्थित टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशंस प्रा. लि., चतुर्थ तल, मल्टीलेवल पार्किंग, गांधी चौक में आयोजित होगा।

कैंप का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

इन कंपनियों द्वारा होगी भर्ती

प्लेसमेंट कैंप में

  • Technotask Business Solutions Pvt. Ltd.

  • ITM Edutech India Ltd.

द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 12वीं पास से लेकर स्नातक योग्यताधारी युवा इसमें भाग ले सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बॉयोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

पदों का विवरण

1. Technotask Business Solutions Pvt. Ltd., रायपुर

  • पद: ग्राहक सेवा कार्यकारी

  • रिक्त पद: 400

  • योग्यता: 12वीं एवं उससे अधिक

  • आयु: 18 वर्ष से अधिक

  • वेतन: ₹18,000 प्रतिमाह

  • पदस्थापना: रायपुर

2. ITM Edutech India Ltd.

  • पद: बिक्री कार्यकारी / संबंध प्रबंधक

  • रिक्त पद: 124

  • योग्यता: स्नातक

  • आयु: 18 वर्ष से अधिक

  • वेतन: ₹26,500 प्रतिमाह

  • पदस्थापना: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में

जिला रोजगार कार्यालय ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment