सक्ती में कीमती अर्जुन लकड़ी जब्त, दो आरा मशीनों पर वन विभाग की छापेमार कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सक्ती: वन परिक्षेत्र सक्ती अंतर्गत अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम तुषार और जैजैपुर क्षेत्र में संचालित दो आरा मशीनों पर छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान कीमती अर्जुन प्रजाति की लकड़ी बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित पाई गई।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तुषार स्थित राम टिम्बर आरा मशीन परिसर से 462 नग अर्जुन प्रजाति के लठ्ठे बरामद किए गए, जिनका कुल आयतन 97.200 घन मीटर आंका गया। कार्रवाई के दौरान मौके से 2 बैंड सॉ मशीनें भी जब्त की गईं।

इसी प्रकार जैजैपुर स्थित जी.आर. आरा मशीन में निरीक्षण के दौरान 530 नग अर्जुन प्रजाति के लठ्ठे पाए गए। इनका कुल आयतन 109.192 घन मीटर मापा गया। यहां से 1 बैंड सॉ मशीन भी जब्त की गई है।

प्राथमिक जांच में संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। अवैध भंडारण की आशंका के आधार पर वन विभाग ने लकड़ी और मशीनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment