जिला न्यायालय बालोद में SBI सैलरी पैकेज कार्यशाला सम्पन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को बीमा, डिजिटल बैंकिंग और विशेष सुविधाओं की मिली विस्तृत जानकारी

बालोद।जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एसबीआई सैलरी पैकेज के अंतर्गत उपलब्ध लाभों की जानकारी देने हेतु दिनांक 18 फरवरी 2026 को जिला न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता कक्ष में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।


उक्त कार्यशाला में एसबीआई मुख्य शाखा बालोद के मुख्य प्रबंधक गौरव भटनागर, क्षेत्रीय कार्यालय कांकेर के मुख्य प्रबंधक शैलेश पाटिल, मुख्य शाखा बालोद के क्षेत्र अधिकारी विशाल रहंगदाले तथा क्षेत्रीय कार्यालय कांकेर के क्षेत्र अधिकारी रुचिर कश्यप द्वारा एसबीआई सैलरी पैकेज की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।


कार्यशाला में बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्थिक लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 22 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ शासन एवं एसबीआई के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जो दिनांक 04 जनवरी 2026 से प्रभावशील हो गया है। इस एमओयू के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार के अंतर्गत सेवातर पात्र स्थायी अधिकारी एवं कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र हैं, जिनका सैलरी अकाउंट एसबीआई में संचालित है।


एसबीआई सैलरी पैकेज के अंतर्गत मिलने वाले प्रमुख लाभ —
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर – 1 करोड़ रुपये
हवाई दुर्घटना बीमा कवर – 1 करोड़ 60 लाख रुपये
स्थायी पूर्ण विकलांगता पर – 1 करोड़ रुपये
स्थायी आंशिक विकलांगता पर – अधिकतम 1 करोड़ रुपये
समूह जीवन बीमा कवर – 10 लाख रुपये
इन सभी सुविधाओं के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा।
अन्य सुविधाएं —
रूपे कार्ड के माध्यम से अतिरिक्त बीमा सुरक्षा
हेल्थ इंश्योरेंस में टॉप-अप सुविधा रियायती दरों पर
एसबीआई रिश्ता खाता सुविधा
योनो डिजिटल बैंकिंग ऐप तथा योनो यूपीआई से जुड़ी सेवाओं की जानकारी
इस अवसर पर श्याम लाल नवरत्न, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद, किरण कुमार जागड़े, प्रथम जिला न्यायाधीश, श्वेता उपाध्याय गौर, द्वितीय जिला न्यायाधीश, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, जिला न्यायाधीश पाक्सो, ताजुद्दीन आसिफ, जिला न्यायाधीश एफटीसी, संजय सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बालोद, भारती कुलदीप, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद, उदेराम नेताम, प्रशासनिक अधिकारी, सुजीत कुमार साहू, लेखापाल सहित जिला न्यायालय, न्यायालयीन अधिकारी, कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एसबीआई सैलरी पैकेज से जुड़ी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बीमा लाभों, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं तथा अतिरिक्त वित्तीय सुविधाओं से अवगत कराना रहा, ताकि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment