Korba: वेल्डिंग की चिंगारी से कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा: दर्री थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित ‘दुबे बेल्ट एंड गारमेंट्स’ दुकान में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बगल में संचालित वेल्डिंग दुकान से निकली चिंगारी के कारण आग भड़की और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

लाखों का सामान जलकर खाक

घटना के समय दुकान संचालक आर. दुबे दुकान बंद कर किसी काम से बाहर गए हुए थे। उन्हें आग लगने की सूचना फोन पर मिली, जिसके बाद वे तत्काल मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

दुकान में बेल्ट, चश्मा, रुमाल, गर्म कपड़े, गमछे और विभिन्न प्रकार के रेडीमेड कपड़े रखे हुए थे। संचालक के अनुसार, इस आगजनी में उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

दमकल ने पाया काबू

सूचना मिलते ही सीएसईबी की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही काफी सामान जल चुका था, लेकिन तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचाया जा सका।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment