ब्लेड से गला रेतकर कुएं में कूदा युवक, हालत गंभीर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बेंदरकोना गांव में मंगलवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने से सनसनी फैल गई। युवक ने पहले धारदार ब्लेड से अपना गला काट लिया और फिर लहूलुहान हालत में गांव के कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बचाई जा सकी।

अचानक उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण कुर्रे उर्फ रामकिशन ने अचानक अपने गले पर वार कर लिया। खून बहने के बावजूद वह बदहवास हालत में गलियों में दौड़ता रहा। इससे पहले कि ग्रामीण उसे रोक पाते, वह कुएं के पास पहुंचा और उसमें कूद गया।

ग्रामीणों ने बचाई जान

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को कुएं से बाहर निकाला।

सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मानसिक तनाव की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक अशांति से जूझ रहा था। हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment