सेंट्रल दिल्ली में घर में आग, एक व्यक्ति की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: दिल्ली के सेंट्रल जिले में स्थित सदर बाज़ार इलाके के डिप्टी गंज में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहन के रूप में हुई है।

दोपहर 2:15 बजे मिली सूचना

फायर अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 2:15 बजे गली बरना, डिप्टी गंज स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। करीब 30 वर्ग गज में बनी इस इमारत में ग्राउंड फ्लोर और दो ऊपरी मंजिलें हैं। आग पहले फ्लोर पर रखे घरेलू सामान में लगी थी।

फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही दो वॉटर टेंडर और एक वॉटर बाउज़र मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के दौरान दूसरी मंजिल से एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। उसे तत्काल CATS एंबुलेंस के जरिए हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आग घरेलू सामान तक सीमित

फायर विभाग ने बताया कि आग केवल घरेलू सामान तक सीमित रही और किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *