नई दिल्ली: दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कथित ‘ज़मीन के बदले नौकरी’ घोटाले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं। मामले को आगे की सुनवाई के लिए 27 फरवरी को सूचीबद्ध किया गया है।
इससे पहले 29 जनवरी को अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, उनके पुत्र तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव सहित अन्य आरोपियों को 1 से 28 फरवरी के बीच व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट प्रदान की थी, ताकि औपचारिक रूप से आरोप तय किए जा सकें।
9 जनवरी को अदालत ने इस मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया था। अदालत ने कुल 41 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं, जबकि 52 अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।
मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट में कुल 103 आरोपियों के नाम शामिल थे, जिनमें से पांच की मृत्यु हो चुकी है।
अब 27 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई में मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8234498
Total views : 8281492