मनेंद्रगढ़-कोरिया दौरे पर रहेंगे Vishnu Deo Sai, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 2:05 बजे वे पोड़ी के मालवीय नगर स्थित मंगल भवन में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 3:20 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर, पोड़ी में दर्शन करेंगे।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री बैकुंठपुर, जिला कोरिया पहुंचेंगे। यहां शाम 7:10 बजे झुमका बोट क्लब में ओपन एयर थिएटर का लोकार्पण करेंगे।

दौरे के अंत में मुख्यमंत्री रात 9:40 बजे सर्किट हाउस, बैकुंठपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment