बलरामपुर: ग्राम पंचायत चैनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि जारी करने के नाम पर एक हितग्राही से एक लाख रुपये की वसूली करने के आरोप में पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चैनपुर के पंचायत सचिव स्पात राम ने हितग्राही रिखू राम से पीएम आवास निर्माण की स्वीकृत राशि जारी करने की एवज में 1 लाख रुपये ले लिए थे। मामले की शिकायत जनदर्शन कार्यक्रम में की गई, जिसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने जांच के निर्देश दिए।
जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पंचायत सचिव स्पात राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कुसमी निर्धारित किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं में भ्रष्टाचार और हितग्राहियों से अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8203299
Total views : 8242006