छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के तहत थाना उसूर क्षेत्र में 13 फरवरी को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 196वीं वाहिनी और CoBRA 204 Battalion की संयुक्त टीम ने ताड़पाला हिल्स इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान नक्सली संगठन द्वारा जमीन के अंदर प्लास्टिक ड्रम और पॉलिथिन में सुरक्षित तरीके से छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन और अन्य माओवादी सामान बरामद किया गया।
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
13 नग डेटोनेटर
11 किलोग्राम गन पाउडर
4 प्लास्टिक ड्रम
2 स्टील ड्रम
2 लोहे के ड्रम
माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट एवं अन्य साहित्य
एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन में दबाकर लगाए गए 13 बीयर बॉटल में प्रेशर स्विच सिस्टम से तैयार IED तथा एक डायरेक्शनल IED (लोहे के पाइप से निर्मित) बरामद किए। सभी IED को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।
इसके अलावा, टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8234443
Total views : 8281420