ताजा खबर

बस्तर में अब शांति की ओर कदम: गृहमंत्री विजय शर्मा का दावा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लाल आतंक अब खात्मे की ओर है और बस्तर में शांति स्थापना का दौर शुरू हो चुका है।

गृहमंत्री ने बताया कि मौजूदा सरकार के अभियान के दौरान अब तक 1100 से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों में एके-47, एसएलआर और इंसास जैसी अत्याधुनिक राइफलें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का यह ठोस परिणाम है।

सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए विजय शर्मा ने कहा कि अब तक 532 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं, 2004 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 2700 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सरेंडर करने वालों की संख्या गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से अधिक है। “डेढ़ साल के इंतजार के बाद वह समय आ गया है, यह प्रसन्नता का दिन है,” उन्होंने कहा।

गृहमंत्री ने मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य दोहराया और विश्वास जताया कि यह लक्ष्य अवश्य हासिल किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि बस्तर में शांति स्थापित होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत 2500 बस्तर फाइटर्स की भर्ती निकाली जाएगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में 1000 पद, जेल विभाग में 100 पद और स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स में 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

गृहमंत्री ने कहा कि सरकार विकास और सुरक्षा के दोहरे एजेंडे पर काम कर रही है, ताकि बस्तर सहित पूरे प्रदेश में स्थायी शांति स्थापित की जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment