केशकाल: केशकाल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन देर रात थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बड़ेडोंगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से भी रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और नाबालिग 8 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155816
Total views : 8176364