उदित नारायण पर गंभीर आरोप, पहली पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 मशहूर गायक Udit Narayan एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बिहार के सुपौल जिले के महिला थाने में 10 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में रंजना ने आरोप लगाया है कि एक आपराधिक साजिश के तहत उनकी सहमति के बिना उनका यूट्रस (गर्भाशय) निकाल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के दौरान उदित नारायण के दो भाई और उनकी दूसरी पत्नी दीपा नारायण भी मौजूद थीं। रंजना के मुताबिक, उन्हें इस घटना की जानकारी वर्षों बाद एक मेडिकल जांच के दौरान हुई।

रंजना ने यह भी कहा कि वह फिलहाल बीमार चल रही हैं और उदित नारायण ने कई बार भरोसा दिलाने के बावजूद उनका सहयोग नहीं किया।

इससे पहले भी रंजना ने गायक के खिलाफ मेंटेनेंस (भरण-पोषण) का मामला दर्ज कराया था। यह मामला National Human Rights Commission और Bihar Human Rights Commission के संज्ञान में भी आया था। आयोगों ने टिप्पणी की थी कि यदि कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है तो दूसरी शादी Hindu Marriage Act के तहत अमान्य मानी जा सकती है।

फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच की प्रक्रिया जारी है। उदित नारायण की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *