पेंड्रा के ग्राम पनकोटा की घटना, गांव में शोक का माहौल
पेंड्रा: पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पनकोटा से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां शादी में हो रही देरी से आहत एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। कम उम्र होने के कारण परिजन शादी के लिए कुछ समय रुकने की बात कह रहे थे। इसी बात से आहत होकर युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि युवती के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही युवक ने उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसने घर के पास स्थित नीलगिरी प्लॉट में एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार परिवार की सहमति से दोनों युवक-युवती गांव में एक ही घर में साथ रह रहे थे। इसके बावजूद शादी में देरी को लेकर दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155469
Total views : 8175819