निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, फरवरी में लगेंगे संभाग स्तरीय रोजगार मेले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मोहला: प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा फरवरी माह में संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 03 फरवरी 2026 को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
12 एवं 13 फरवरी 2026 को बिलासपुर संभाग,
14 एवं 15 फरवरी 2026 को दुर्ग संभाग, तथा
16 एवं 17 फरवरी 2026 को सरगुजा एवं बस्तर संभाग में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

इन रोजगार मेलों के माध्यम से हजारों युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

2000 अभ्यर्थियों की उपस्थिति का लक्ष्य

प्रत्येक संभागीय रोजगार मेले में लगभग 2000 अभ्यर्थियों की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑफर लेटर वितरित किए जाएंगे।

व्यवस्थाओं के लिए दिए गए निर्देश

रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए शासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अंतर्गत

  • उपयुक्त स्थल का चयन,

  • निजी नियोजक संस्थानों की सहभागिता,

  • अभ्यर्थियों का पंजीयन एवं मोबिलाइजेशन,

  • विभिन्न विभागों के बीच समन्वय
    जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

ई-रोजगार पोर्टल से पंजीयन पर जोर

शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल एवं छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से पंजीयन और आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि रोजगार मेले का संचालन सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी रूप से किया जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *