ससुराल पर बहू को देह व्यापार में धकेलने का आरोप, आत्महत्या के बाद सनसनीखेज खुलासा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कर्नाटक: बीदर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल वालों से कथित रूप से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, बीदर निवासी अंजनाबाई की शादी बासवाकल्याण के शेखर पाटिल से हुई थी। वर्ष 2022 में दंपती के एक बच्चे का जन्म भी हुआ था। रविवार को अंजनाबाई का शव घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका के पिता विजय कुमार ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उनकी बेटी का लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि अंजनाबाई पर अन्य लोगों से संबंध बनाने का दबाव डाला जाता था और उसे जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश की जा रही थी। पिता का कहना है कि ससुराल में अंजनाबाई के साथ सामान्य व्यवहार नहीं किया जाता था, जिससे वह लंबे समय से अवसाद में थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति शेखर पाटिल और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह एक गंभीर और संगठित अपराध की ओर इशारा कर सकता है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment