तेलीबांधा में चलती कार बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal



राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना रिंग रोड स्थित अग्रसेन चौक के पास की है, जहां चलती सुमो ग्रैंड में अचानक आग लग गई।


कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सभी कार सवार झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। बीच सड़क पर कार में आग लगने से राहगीरों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने हालात संभालते हुए ट्रैफिक को दुरुस्त कराया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment