NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, NTA ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: मेडिकल शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। NEET UG 2026 का बहुप्रतीक्षित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NEET UG परीक्षा के माध्यम से MBBS, BDS, आयुष कोर्स, BVSC, AH, BHMS और BSc नर्सिंग (M.N.N.S.) सहित अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। NTA के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी। उम्मीदवार 8 मार्च रात 9 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि उसी दिन रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है।

आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने के लिए 10 मार्च से 12 मार्च तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। यह तीन घंटे की ऑफलाइन परीक्षा होगी, जिसे पेन और पेपर मोड में लिया जाएगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए 13 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा। यह परीक्षा देश के साथ-साथ विदेशों में भी आयोजित की जाएगी। NTA ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए NEET UG 2026 एक अहम मौका है, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *