रायपुर: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और मीडिया से भी संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री दोपहर 12:15 बजे दिल्ली से निजी विमान द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे कुछ समय के लिए राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ जाएंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे न्यू सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे, जहां वे अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं और अहम मुद्दों पर जानकारी साझा करेंगे।
इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर राजधानी के वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित ‘बजट संवाद कार्यक्रम’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वे बजट के प्रमुख प्रावधानों, ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास से संबंधित योजनाओं और भविष्य की विकास रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231804
Total views : 8278197