रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचीं। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ आगमन से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा, “यह हम सभी का सौभाग्य है कि देश की राष्ट्रपति बस्तर पंडुम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचीं। हम सभी उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते हैं।”
बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है, इसलिए यहां भाजपा नेताओं का आना स्वाभाविक है। राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217079
Total views : 8259080